
क्या आपको भी लगता है कि आपका चेहरा पहले जैसा चमकदार नहीं रहा?
आजकल भागदौड़ भरी ज़िंदगी, नींद की कमी, तनाव और गलत खान-पान की वजह से चेहरे की रौनक धीरे-धीरे कम होने लगती है। इसलिए अक्सर महिलाएं परेशान रहती हैं क्योंकि उन्हें अपनी खूबसूरती का ख्याल रहता है।
ऐसे में ज़्यादातर लोग महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट या पार्लर ट्रीटमेंट की तरफ भागते हैं, लेकिन उनसे कभी-कभी फायदा कम और नुकसान ज़्यादा हो जाता है।
हम आपको बताएंगे कुछ घरेलू ऐसे नुस्खे जिसे बिना हानि के आप अपने चेहरे की गई हुई सारी रौनक वापस ला सकते हैं चलिए सफर में चलते हैं आगे बढ़ते हैं।
चेहरे की देखभाल कोई मुश्किल काम नहीं है,
बस सही तरीके से और रोज़ थोड़ा-थोड़ा करना ज़रूरी होता है।
ज़्यादा चीज़ें करने के बजाय, अगर हम कुछ आसान आदतें अपना लें
तो चेहरे की सेहत धीरे-धीरे बेहतर होने लगती है।

चेहरे की देखभाल के और काम आने वाले उपाय
1. हफ्ते में 2 बार बेसन + पानी से चेहरा हल्के हाथ से साफ करें।
इससे डेड स्किन कम होती है।
2. रोज़ बाहर से आने के बाद सादा पानी से चेहरा धो लें।धूल-मिट्टी स्किन पर जमा नहीं होती।
3. सोने से पहले मोबाइल देखते हुए चेहरा न रगड़ें।आँखों और चेहरे को आराम दें।
4. तकिये का कवर हफ्ते में 2 बार बदलें।गंदा तकिया कवर पिंपल बढ़ा सकता है।
5. बाल चेहरे से दूर रखें।ऑयली बाल चेहरे पर न गिरें।इससे दाने कम होते हैं।
6.ज़्यादा तला-भुना रोज़ न खाएँ।
7.एक फल रोज़ ज़रूर लें।
8.चाय–कॉफी ज़्यादा हो तो पानी बढ़ाएँ। हो सके तो तोतली अवॉइड करने की कोशिश करें।
9.देर रात खाना खाने से परहेज करें। खाना शाम 6:00 तक खा लेना चाहिए। जिससे डाइजेशन अच्छा हो सके।

निष्कर्ष
चेहरे की देखभाल कोई मुश्किल या महंगा काम नहीं है।
ज़रूरत सिर्फ इतनी है कि हम रोज़ की छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दें।जब हम स्किन को समय देते हैं, ज़्यादा प्रयोग नहीं करते और अंदर से भी शरीर का ख्याल रखते हैं,
तो चेहरे पर नेचुरल ताज़गी और सुकून अपने-आप दिखने लगता है।
याद रखें, सुंदरता दिखावे से नहीं, सही देखभाल और संतुलन से आती है।