
आजकल लोग सेहत को लेकर बहुत कन्फ्यूज़ रहते हैं — कोई कुछ बोलता है, कोई कुछ।
इस ब्लॉग में हम सिर्फ वही बातें करेंगे जो वास्तविकता में करना आसान हों। और रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपनाई जा सकें। जो सच में काम करती हों।
1.सुबह की 30 मिनट की आदतें जो कि आपके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं
- उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पिए ।
- उठते ही मोबाइल या किसी और प्रकार की स्क्रीन का उसे ना किया जाए ।
- अपने जीवन में मेडिटेशन की आदत डालें पहले 5 मिनट की शुरुआत करें फिर धीरे-धीरे समय बढ़ते जाएं ।
- अगर आपके पास समय हो तो व्यायाम को भी अपने जीवन में जरूर जोड़ें।
2.सेहतमंद रहने के लिए रोज क्या खाएं और क्या नहीं
- बहुत ज्यादा महंगे डाइट प्लान लेने की जरूरत नहीं है हम घर के खानों से भी हेल्दी रह सकते हैं
- सब्जी दाल रोटी फल बस सबका संतुलन रखे।
- घर का खाना ही सबसे बेस्ट होता है।
- ओवर ईटिंग से बच्चे बिना भूख के ज्यादा खाना नहीं खाना चाहिए जितना शरीर को खाने की आवश्यकता हो उतना ही खाना चाहिए।
3.एक्सरसाइज नहीं हो पाती क्या करें
- हो सके तो कम से कम 25 से 30 मिनट चलना शुरू करें
- बाहर नहीं जा सकते थे छत पर ही टहले।
4.नींद को नजरअंदाज मत करें
- 7 से 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी है
- देर रात तक मोबाइल ना चलाएं
- देर रात में भारी खाना ना खाएं
याद रखें नींद पूरी होगी तभी शरीर सहीरहेगा
5.पानी हमारे शरीर के लिए अमृत
- प्यास लगने से पहले पानी पिए
- दिन में ढाई से लेकर 3 लीटर तक पानी पीने का प्रयास करें।
- ज्यादा ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक वगैरह नाल सादा पानी को प्राथमिकता दें वही सबसे बेहतर है।
- सही मात्रा में पानी पीने से स्किन साफ़, शरीर डिटॉक्स और थकान कम होती है।