रात को पैरों की मालिश के लिए कौन-सा तेल सबसे अच्छा है?

पूरा दिन काम और भागदौड़ के बाद शरीर सबसे पहले पैरों में थकान महसूस करता है। ऐसे में रात को सोने से पहले थोड़ी देर पैरों की मालिश करना बेहद सुकून देता है। अगर इस मालिश में सही तेल का इस्तेमाल किया जाए, तो इसका असर सिर्फ शरीर पर ही नहीं, बल्कि नींद और मानसिक शांति पर भी साफ दिखाई देता है।

तिल का तेल (Sesame Oil) – आयुर्वेदिक बेस्ट
तिल का तेल पैरों की मालिश के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।
1 . तिल का तेल हमारे नर्व सिस्टम को मजबूत करता है।
2. शरीर की सूखापन (ड्रायनेस) दूर करता है।
3.नींद न आने और तनाव में बहुत असरदार साबित होता है।
अगर रोज़ रात को मालिश करनी हो, तो तिल का तेल सबसे सुरक्षित और फायदेमंद है।
नारियल तेल – ठंडक और शांति के लिए

नारियल तेल शरीर को ठंडक देता है और दिमाग को शांत करता है।
1. गर्मी में या ज्यादा चिड़चिड़ापन हो तो नारियल का तेल ज्यादा असरदार होता है।
2. जलन और पैरों की गर्मी कम करता है।
3. सेंसिटिव स्किन वालों के लिए अच्छा नारियल तेल बहुत अच्छा रहता है।
सरसों का तेल – सर्दियों में फायदेमंद
सरसों का तेल शरीर को गर्माहट देता है।
1. सर्दियों में जमे हुए पैरों के लिए बढ़िया होता है।
2. ब्लड सर्कुलेशन तेज करता है।
3. जोड़ों और पैरों के दर्द में बेहद असरदायक होता है।
ठंड के मौसम में सरसों का तेल हल्का गुनगुना करके इस्तेमाल करें।
लैवेंडर ऑयल (Optional) – गहरी नींद के लिए

अगर आपको नींद की समस्या है तो किसी भी तेल में 2–3 बूंद लैवेंडर ऑयल मिला सकती हो।कुछ लोग चाहते हैं कि मालिश के साथ नींद जल्दी आए, ऐसे में खुशबू वाले तेल भी मददगार हो सकते हैं।
1. तनाव कम करता है।
2. नींद जल्दी लाने में मदद करता है।
कौन-सा तेल किसे चुनना चाहिए?
नींद + तनाव → तिल का तेल।
गर्मी + बेचैनी → नारियल तेल।
सर्दी + दर्द → सरसों का तेल।
निष्कर्ष
रात को पैरों की मालिश सिर्फ थकान दूर करने का तरीका नहीं है, बल्कि यह अच्छी नींद, मानसिक शांति और पूरे शरीर के आराम से जुड़ी हुई आदत है।
आयुर्वेद के अनुसार अगर सही तेल का चुनाव किया जाए, तो पैरों की मालिश से नसें शांत होती हैं, तनाव कम होता है और नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है।
हर व्यक्ति की शरीर प्रकृति अलग होती है, इसलिए अपनी ज़रूरत और मौसम के अनुसार तेल चुनना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है। नियमित रूप से हल्के हाथों से 5–10 मिनट पैरों की मालिश करने से कुछ ही दिनों में फर्क महसूस होने लगता है।