चेहरे पर नेचुरल ग्लो कैसे लाएं – बिना मेकअप घरेलू तरीके

आजकल हर लड़की चाहती है कि उसका चेहरा बिना मेकअप के भी साफ, फ्रेश और ग्लोइंग दिखे। लड़के भी आजकल यही चाहते हैं कि उनकी त्वचा साफ और ग्लोइंग दिखे। लेकिन प्रदूषण, स्ट्रेस, गलत खान-पान और कैमिकल प्रोडक्ट्स की वजह से स्किन अपनी नेचुरल चमक खो देती है।
अच्छी बात ये है कि कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर आप फिर से अपने चेहरे पर नेचुरल ग्लो ला सकती हैं।

मैंने खुद महसूस किया है कि जब हम अपनी स्किन पर ध्यान नहीं देते, तो चेहरा dull दिखने लगता है। पहले मैं भी बिना सोचे-समझे क्रीम लगाती थी, लेकिन बाद में समझ आया कि असली ग्लो तो नेचुरल केयर से आता है।

नेचुरल ग्लो क्या होता है?

नेचुरल ग्लो का मतलब है ऐसी स्किन जो:
बिना फाउंडेशन के भी साफ दिखे।हेल्दी और सॉफ्ट हो
जिसमें पिंपल और दाग-धब्बे कम हों।ये ग्लो बाहर से नहीं, बल्कि अंदर की सेहत से आता है। आपके जीवन के बस थोड़े से बदलाव आपको इन सब में मदद करेंगे।

सही खान-पान से आता है असली ग्लो

अगर आपकी डाइट सही नहीं है, तो कोई भी फेस पैक काम नहीं करेगा।डाइट में शामिल करें:
हरी सब्ज़ियाँ,
मौसमी फल,
आंवला और नींबू,
8–10 गिलास पानी।
ज्यादा ऑयली, जंक फूड और मीठी चीज़ों से बचें।

चेहरे के लिए आसान घरेलू नुस्खे

बेसन फेस पैक
बेसन + दही + हल्दी
1. हफ्ते में 2 बार लगाएं, स्किन साफ और ब्राइट होगी।
✔ शहद और नींबू
1 चम्मच शहद + 2 बूंद नींबू
2. 10 मिनट लगाकर धो लें (हफ्ते में 1 बार)
✔ एलोवेरा जेल
रोज़ रात को चेहरे पर हल्की मसाज
3. पिंपल और दाग-धब्बे कम होते हैं।

मेरी छोटी सी सलाह:
अगर आपकी स्किन sensitive है, तो कोई भी घरेलू नुस्खा पहले हाथ पर टेस्ट जरूर करें।

नींद और स्ट्रेस का सीधा असर चेहरे पर

कम नींद लेने से:
डार्क सर्कल,
पिंपल,
चेहरे की रंगत खराब।

एक्सरसाइज़ और वॉक

सुबह  15 या 20 मिनट हल्की-फुल्की वर्क करना चाहिए उसके साथ ही हल्की स्ट्रेचिंग,चेहरे की एक्सरसाइज़ भी करनी चाहिए।
इससे ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है और चेहरे पर नेचुरल चमक आती है।

इन गलतियों से बचें

बार-बार फेस वॉश ना लगे। हो सके तो ज्यादा मेकअप,कैमिकल क्रीम का ओवरयूज़ ना करें।गंदे हाथों से चेहरा छूना से भी चेहरे पर पिंपल वगैरा आते हैं और स्क्रीन खराब हो जाती है।

ये गलतियां आपकी स्किन की नेचुरल चमक धीरे-धीरे खत्म कर देती हैं।

निष्कर्ष

नेचुरल ग्लो पाने के लिए महंगे प्रोडक्ट्स नहीं, बल्कि सही रूटीन, घरेलू उपाय और हेल्दी लाइफस्टाइल जरूरी है। अगर आप थोड़ी सी देखभाल रोज़ करेंगी, तो बिना मेकअप भी आपका चेहरा चमकेगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *