सफेद बालों को काला कैसे करें – कम उम्र में सफेद बालों के घरेलू उपाय

आजकल कम उम्र में ही बालों का सफेद होना बहुत आम समस्या बन गई है। गलत लाइफस्टाइल, तनाव और पोषण की कमी इसके मुख्य कारण हैं। अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो धीरे-धीरे सारे बाल सफेद होने लगते हैं।इस समस्या से आज के बुजुर्ग के साथ साथ नव युवा भी जूझ रहे है।
अच्छी बात यह है कि कुछ नेचुरल घरेलू उपाय अपनाकर सफेद बालों की समस्या को रोका जा सकता है और कई मामलों में बालों का नेचुरल रंग वापस भी आ सकता है।

कम उम्र में सफेद बाल होने के कारण

विटामिन B12 की कमी,ज्यादा तनाव और नींद की कमी,केमिकल शैम्पू और डाई,स्मोकिंग,हार्मोनल बदलाव,अनुवांशिक कारण भी बड़ा कारण हैं।

सफेद बालों को काला करने के घरेलू उपाय

1.आंवला + नारियल तेल
2 चम्मच नारियल तेल में आंवला पाउडर मिलाएं।हफ्ते में 2 बार स्कैल्प मसाज करे।बालों का नेचुरल पिगमेंट बढ़ाता है।
2.करी पत्ता
करी पत्ते को नारियल तेल में उबालें।ठंडा करके सफेद बालों में लगाएं।ये सफेद बालों को बढ़ने से रोकता है।
3. चाय पत्ती
काली चाय बनाकर ठंडी करें।आख़िरी रिंस में इस्तेमाल करें।
बालों को नेचुरल डार्क शेड देता है।
4. प्याज का रस
प्याज का रस निकल कर स्कैल्प पर लगाएं।
20 मिनट बाद धो लें नॉर्मल पानी से धोले।मेलेनिन प्रोडक्शन बढ़ाता है।

सफेद बालों के लिए सही Hair Care Routine

हफ्ते में 2–3 बार माइल्ड शैम्पू
हेयर डाई से दूरी
तेल लगाकर ही बाल धोएं
गीले बालों में कंघी न करें

सफेद बालों से बचने के लिए क्या खाएं

आंवला, चुकंदर,हरी सब्ज़ियाँ,दूध, दही,बादाम, अखरोट
खूब पानी को भी डाइट में जोड़े।

सफेद बालों में ये गलतियाँ न करें

1.बार-बार हेयर डाई न लगाए।
2.ज्यादा स्ट्रेस लेना।
3.केमिकल ट्रीटमेंट बार बार करवाना।
4.गलत शैम्पू का चुनाव भी न करे।

निष्कर्ष

सफेद बाल कोई एक दिन की समस्या नहीं है। लेकिन सही समय पर नेचुरल हेयर केयर, सही खान-पान और घरेलू उपाय अपनाकर आप इसे कंट्रोल कर सकते हैं और बालों को लंबे समय तक काला व हेल्दी रख सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *